फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात बिजली का लोड 15 फीसदी बढ़ा

Thu, 12 Nov 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली की रात बिजली के सब स्टेशनों में लोड 12 से 15 फीसदी तक बढ़ गया, लेकिन सौभाग्य से जिले के किसी हिस्से में एक सेकेंड के लिए भी बिजली का व्यवधान नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय और उससे सटे गांवों में धौलीगंगा पावर प्रोजेक्ट से आने वाली बिजली चंडाक स्थित पावर ग्रिड से सब स्टेशन के जरिए दी जाती है।

 इस कारण अब जिला मुख्यालय को बिजली के लिए ग्रिड पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। धौलीगंगा परियोजना से निरंतर बिजली मिलती है।

केवल आंतरिक लाइनों में गड़बड़ी की स्थिति में ही व्यवधान आता है। इस बार विद्युत विभाग ने दिवाली से पहले बिजली की लाइनों की मरम्मत कर दी थी।

विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट ने बताया कि नगर क्षेत्र में दिवाली की रात किसी भी इलाके में बिजली कटौती नहीं की गई। डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी में भी बिजली की सप्लाई बराबर बनी रही।

चंपावत और पिथौरागढ़ जिले में सामान्य दिनों में रोजाना बिजली की खपत 45.6 मेगावाट की रहती है, लेकिन दिवाली की रात यह खपत बढ़कर 51 मेगावाट तक पहुंच गई।

विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी वीके बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार से खपत सामान्य स्तर पर आ गई है। सब स्टेशनों पर पड़ने वाले लोड के हिसाब से खपत का अंदाजा लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें