फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी मोड अस्पताल में 15 कर्मचारी गैरहाजिर मिले

Tue, 02 May 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में पीपीपी मोड अस्पताल का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीपीपी मोड से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को एसडीएम विवेक प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान 37 कर्मचारियों में से 15 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके अलावा अस्पताल में कई अन्य खामियां पकड़ी गई। एसडीएम ने अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. हेमंत मर्तोलिया को निर्देश दिए हैं कि गैरहाजिर कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल के प्रबंधक को चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं लाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम को निरीक्षण में कई डॉक्टर और अन्य कर्मचारी गैरहाजिर मिले। पैथालाजी विभाग में कोई कर्मचारी नहीं था। अस्पताल में दवाओं की भारी कमी पाई गई। अस्पताल में लंबे समय से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। एक्सरे की प्रिंट निकालने वाली फिल्म अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। बता दें कि अमर उजाला ने मंगलवार के ही अंक में पीपीपी मोड से संचालित अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर खबर प्रकाशित की थी। साथ ही शिल्पी संगठन के अध्यक्ष डा. दुर्गा प्रसाद ने भी अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम से शिकायत की थी।

वहीं, एसडीएम की छापेमारी से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मुनस्यारी के अस्पताल का संचालन दो वर्ष से पीपीपी मोड से किया जा रहा है। बरेली के गंगाशील अस्पताल को प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। अस्पताल जब से पीपीपी मोड में गया है, तब से लोग नाराज हैं। कई बार अस्पताल के खिलाफ आंदोलन भी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें