फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के भ्रमण में बंद मिले नाली और स्कबर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के भ्रमण में नाली और स्क्रबर बंद मिले
विज्ञापन

पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने पांच जून को आंधी, तूफान और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। रई क्षेत्र के भ्रमण के दौरान सड़क के स्क्रबर बंद पाए गए। डीएम ने नालियों से पानी के पाइप हटाने के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिए। साथ ही नालियों में सीवर की गंदगी डालने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार की बारिश में रई क्षेत्र में जलभराव हो गया था।

डीएम के भ्रमण के दौरान सामने आया कि लोगों ने निकास नालियों और स्क्रबर के ऊपर अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण बरसात के पानी की निकासी नहीं हो रही है। डीएम ने तीन दिन के भीतर नालियों और स्क्रबरों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश तहसीलदार और नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को दिए।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जो भी व्यक्ति अतिक्रमण हटाने मेें सहयोग नहीं करता है, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने रई पुल के पास रहने वाले चंद्रबहादुर बम और लक्ष्मी दत्त चौसाली के मकान को भी देखा। इन दोनों घरों में सोमवार को पानी घुस गया था। रई नाले के तेज बहाव से आंगन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। डीएम ने लक्ष्मी दत्त चौसाली की किराएदार लक्ष्मी महर से भी नुकसान के संबंध जानकारी ली। डीएम ने प्रभावित परिवारों को 3600-3600 की मदद राशि तत्काल देने के निर्देश राजस्व उप निरीक्षक को दिए। डीएम ने इस प्रकार की स्थिति आने पर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील लोगों से की।

जिलाधिकारी ने रई नाले से बचाव के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश लोनिवि, जल संस्थान, सिंचाई, और नगरपालिका को दिए। कहा प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। डीएम ने डाठ पुल क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने डांठ पुल से कुंडीखोला को जाने वाले नाले के ऊपर सड़क का निर्माण तेजी से करने के निर्देश दिए। भ्रमण में एडीएम मोहम्मद नासिर, बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी सुभाष मीना, सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पीके दीक्षित, लोनिवि के ईई नवीन जोशी, जल संस्थान के ईई विशाल सक्सेना, जल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू, ईई बिजली पवन सिंह, नगरपालिका के ईओ खीमानंद जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आरएस राणा मौजूद थे।
विज्ञापन


रसोई गैस की होम डिलीवरी न होने का मामला पकड़ा
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जलभराव वाले स्थानों के निरीक्षण के दौरान रसोई गैस की होम डिलीवरी न होने का मामला पकड़ा। रई भ्रमण के दौरान डीएम ने महिलाओं को रसोई गैस के लिए लाइन में लगे देखा। महिलाओं से होम डिलीवरी के बारे में जानकारी ली, तो महिलाओं ने होम डिलीवरी न होने की बात कही। उनका कहना था कि वह इसी तरह गैस के वाहन से रसोई गैस के सिलेंडर ले जाते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने केएमवीएन के गैस प्रबंधक को होम डिलीवरी व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। कहा कि भविष्य में होम डिलीवरी न होने का मामला सामने आया तो संबंधित से रकम वसूली के साथ ही उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें