फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटुंब पेंशन योजना में 144 फार्म जमा

Sun, 23 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
कुटुंब पेंशन योजना के फार्म भरते सेनानियों के उत्तराधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने रविवार को सेनानियों की प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों के कुटुंब पेंशन के फार्म भराने शुरू कर दिए। रविवार को 144 लोगों के पेंशन फार्म जमा किए गए। जिन लोगों के पेंशन फार्म जमा नहीं हो पाए हैं, उनके फार्म अगले रविवार को जमा होंगे। संगठन सचिव राजेश मोहन उप्रेती ने कुटुंब पेंशन के लिए शासन की ओर से जारी आदेश, इसके लिए जारी किए गए नियमों, फार्म के साथ संलग्न होने वाले कागजातों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को 4000 रुपए मासिक पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने डीएम डा. रंजीत सिन्हा से मुलाकात की और कुटुंब पेंशन योजना लागू करने में सहयोग की अपील की। कोषाधिकारी बीपी कांडपाल से भी इस संबंध में वार्ता की गई। फार्म भरने के लिए 92 वर्षीय लछमा देवी, 89 वर्षीय लक्ष्मी देवी भी यहां पहुंची थीं। नगरपालिका हाल में आयोजित कार्यक्रम में सेनानी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी केडी भट्ट ने कहा कि यह सभी फार्म एसडीएम कार्यालय में जमा होंगे।

अभी 155 लोगों के फार्म और जमा होने हैं। इसकी प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। फार्म भराने की प्रक्रिया संपन्न कराने में डा. नमन शर्मा. डा. गोपाल शर्मा, विद्यासागर पांडे, नारायण सिंह दशौनी, कलावती देवी, कर्नल जगदीश चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें