फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यौड़ा क्षेत्र की पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपली (पिथौरागढ़)। ड्यौड़ा-बारमो सड़क कटिंग के काम के कारण डयौड़ा के लिए बनी दो पेयजल योजनाओं की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से ड्योड़ा क्षेत्र की 800 की आबादी के सामने पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई है। गांव के मोहन सिंह कार्की, हरीश सिंह, कालू सिंह, नारायण दत्त भट्ट, मान सिंह बाट, तुला राम ने शीघ्र पेयजल लाइन की मरम्मत की मांग करते हुए कहा कि उन लोगों को महाकाली नदी से पानी लाना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक लोग पानी की ही व्यवस्था में लगे रहते हैं। कहा है कि पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से गांव के लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। इससे बीमारियों का खतरा पैदा हो गया है। इन लोगों ने जल्द से जल्द योजना की मरम्मत करने की मांग करते हुए कहा है कि योजना की मरम्मत नहीं की गई तो गांव के लोग आंदोलन छेड़ देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें