फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक रोड से गोवा के नंबर वाली बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ शहर के लिंक रोड से गोवा के नंबर की एक बाइक चोरी हो गई। वाहन स्वामी ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पांडेगांव निवासी गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शनिवार रात उन्होंने अपनी पल्सर बाइक (जीए 08 एएल9794) अपटैक तिराहे के समीप पार्क की थी। रविवार सुबह जब वह वहां आए तो बाइक गायब थी। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


गजेंद्र सिंह ने पुलिस से चोरी गई बाइक का पता लगाने की मांग की है। इधर कोतवाली पुलिस के अनुसार बाइक का पता लगाने के लिए सीसीटीवी को देखा जा रहा है। इसके आधार पर बाइक चोरों को पकड़ लिया जाएगा। नगर में इससे पूर्व भी वाहन चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे वाहन स्वामियों में अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें