फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमुनानगर में संचार कंपनियों के खिलाफ आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बीएसएनएल समेत विभिन्न संचार कंपनियों के नेटवर्क नहीं होने से परेशान लोगाें ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दो सप्ताह के भीतर संचार कंपनियों ने अपने टावरों की रेंज नहीं बढ़ाई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


जमुनानगर में लोगों ने बीएसएनएल समेत विभिन्न संचार कंपनियों के अधिकारियों को पत्र भेज टावरों की रेंज बढ़ाने की मांग की है। आक्रोशित लोगों का कहना था कि क्षेत्र में पिछले छह माह से नेटवर्क नहीं होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे युवाओं को मोबाइल नेट सेवा का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। नेट नहीं चलने से मोबाइल महज शोपीस बने हुए हैं। प्रदर्शन करने वालों में कंचन नैनवाल, रश्मि, इंदू, हिमानी, सुनील कुमार, पंकज, सोनू कोहली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें