मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। बिलों का भुगतान नहीं करने पर जल संस्थान ने बकाएदारों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए हैं। जल संस्थान ने मुनस्यारी में खाद्य निरीक्षक के कार्यालय सहित 10 कनेक्शन काट दिए। इसके अलावा अवैध तरीके से चल रहे 15 कनेक्शन बंद किए गए।
शनिवार को जल संस्थान के सहायक अभियंता गजेंद्र मनौला और चेतन कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर बकाएदारों के कनेक्शन काटे। शनिवार को कुल 25 कनेक्शन काटे गए। सहायक अभियंता ने कहा कि अभियान जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी की लाइनों से अवैध रूप से कनेक्शन लेने वालों के साथ ही बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। ब्यूरो