धारचूला (पिथौरागढ़)। लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है। विधानसभा क्षेत्र की बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विधानसभा संयोजक रुकुम बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में चुनाव संचालन समिति का गठन किया गया। इसमें नरेश सोराड़ी को विस्तारक, हरीश धामी, कमल कोरंगा को मीडिया प्रमुख, धन सिंह धामी को जनसभा प्रमुख, रुद्र सिंह पंडा को लीगल कमेटी, खुशाल सिंह पिपलिया को प्रत्याशी कार्यक्रम, ओम कापड़ी को एजेंट, महेंद्र को प्रचार, अशोक नबियाल को सामाजिक संस्था संपर्क, डॉ. जसपाल को साहित्य निर्माण, प्रदीप रावत को वाहन और राजेंद्र नेगी को आवास प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राधा देवी, राजेश्वरी, लीला, बसंती देवी को महिला प्रमुख, प्रदीप रावत को प्रचार वाहन, जाकिर हुसैन को अल्पसंख्यक, जगत वर्मा को एससी प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख राधा बिष्ट, उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष धन सिंह धामी, राजू नेगी, प्रदीप रावत, प्रयाग पालीवाल, डंबर चैसर, भूपेंद्र थापा, जसपाल सिंह, लीला बंग्याल, विजय राणा आदि मौजूद रहे।