धारचूला (पिथौरागढ़)। नवागत थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और टैक्सी यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक लेकर यातायात संचालन, बाहरी क्षेत्र के लोगों के सत्यापन आदि पर चर्चा की।
व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने नगर में बढ़ते ट्रैफिक के कारण मुख्य चौराहा, अनवर चौक में लगने वाले जाम का मामला उठाया। जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत ने कहा कि नोटीफाइड एरिया जौलजीबी से छियालेख जाने के बाद नगर में बाहरी लोगों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि नगर में सेंटर पार्किंग की व्यवस्था को मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्हाेंने नगर को जाम से मुक्ति दिलाने की बात कही। वहां प्रकाश लाल वर्मा, नवीन खर्कवाल, ओपी वर्मा, प्रकाश गुंज्याल, भीम सिंह रावत, श्याम खर्कवाल, ओमप्रकाश कापड़ी, लक्ष्मण कौशल, केशर सिंह, राजीव कोहली, कमल मार्छाल, दान सिंह गंडी आदि थे। ब्यूरो