फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमलगैर में रास्ते में नाली निर्माण करने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड छात्र संघ ने सिमलगैर बाजार में नाली निर्माण में धांधली करने का मामला राज्यपाल, मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी के सामने उठाया है। संगठन का कहना है कि पूर्व में बनी नाली को छोड़कर रास्ते के बीच में नाली बनाई जा रही है। इस पर रोक लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन


उत्तराखंड छात्र संघ के प्रदेश संयोजक राकेश वर्मा ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री, शहरी विकास सचिव, जिलाधिकारी को इस संबंध में पत्र दिया है।

इन लोगों का कहना है कि सिमलगैर बाजार की खड़ी गली में नगरपालिका नाली का निर्माण कर रही है। पहले से बनी नाली को ठीक न कर बीच रास्ते में नाली खोदी जा रही है, जिससे रास्ते की चौड़ाई काफी कम हो जाएगी। लोगों को इसमें चलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


कहा है कि यह कार्य कुछ रसूखदार लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। कहा कि पुरानी नाली में ही सुधार कार्य होना चाहिए। वर्मा ने निर्माण कार्य पर रोक न लगने जिलाधिकारी कार्यालय में अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। जिलाधिकारी को रास्ते के फोटोग्राफ भी सौंपे हैं। जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे ने प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें