पिथौरागढ़। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल संदीप मदान ने बताया कि विगत दिनों पिथौरागढ़ में हुई सेना भर्ती में जो अभ्यर्थी सेना अस्पताल बरेली या पिथौरागढ से चिकित्सा पुन: परीक्षण में फिट होकर आए हैं, वह सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ में विभिन्न तिथियों में आकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
चंपावत जिले के तहसील पाटी, लोहाघाट, बाराकोट, पूर्णागिरी और चंपावत के अभ्यर्थी 7 फरवरी, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, धारचूला, देवलथल, डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट और गणाईगंगोली तहसील के अभ्यर्थी 8 फरवरी को, पिथौरागढ़, थल, कनालीछीना, बंगापानी तहसील के अभ्यर्थी 9 फरवरी, थल, कनालीछीना और बंगापानी के अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ में सुबह 9.30 बजे पहुंचकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
भर्ती निदेशक ने कहा है कि अभ्यर्थी जाति प्रमाण पत्र की मूल प्रति और दो प्रतिलिपि जांच के लिए साथ लाएंगे। बताया है कि सोल्जर/एसकेटी वर्ग के अभ्यर्थी 21 जनवरी से 25 जनवरी के बीच किसी भी दिन सुबह 10 बजे सेना भर्ती निदेशक कार्यालय आकर अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।