पिथौरागढ़। विवेकानंद इंटर कॉलेज में राष्ट्र सेविका समिति की ओर से आवासीय बालिका प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया, इसमें डॉ.पीतांबर अवस्थी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शिविरार्थियों को बेटियों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बेटियों के प्रति प्रचलित कुरीतियों और अंधविश्वासों को तोड़कर बदलाव लाने की जरूरत है।
डॉ.अवस्थी ने कहा कि बेटियां परिवार ही नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती हैं। किसी भी राष्ट्र की उन्नति वहां की महिलाओं पर निर्भर रहती है। उन्होंने सभी क्षेत्रों में बेटियों को समान अवसर देने पर जोर दिया। उन्होंने राष्ट्र सेविका समिति की प्रशंसा की।
शिविर में बालिका विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या रेखा जोशी, गोदावरी चतुर्वेदी, मुन्नी खड़ायत, मीना भोज, कमलेश बिष्ट, मंजुला अवस्थी, लक्ष्मी परमार, राधा बिष्ट, सरोज भाकुनी आदि थे। अंत में बेटियों की सुरक्षा और कन्या भ्रूण हत्या न करने के संकल्प पत्र भरे गए।