फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया क्रिसमस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/बेड़ीनाग/धारचूला। सीमांत जिले में क्रिसमस का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन कर विश्व शांति की कामना की गई।
विज्ञापन


क्रिसमस पर पिथौरागढ़ के भाटकोट स्थित मैथोडिस्ट चर्च को बिजली की आकर्षक रंगीन मालाओं से सजाया गया। सुबह चर्च में फादर एके चरण ने मोमबत्ती जलाकर विशेष प्रार्थना की। फादर ने प्रभु यीशु की जीवनी पर प्रकाश डाला। क्रिसमस पर चर्च में काफी भीड़ रही। स्कूली बच्चों ने भी चर्च पहुंचकर मोमबत्ती जलाई और प्रार्थना की। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, खीमराज जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक बिष्ट ने भी चर्च पहुंचकर प्रार्थना की और ईसाई समुदाय के लोगों को क्रिसमस की बधाई दी।

बेड़ीनाग के सानधूरा और चौपाता में क्रिसमस पर लोगों ने चर्च पहुंचकर प्रभु यीशु के समक्ष मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना की। मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर बसंत सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से ही क्रिसमस की तैयारी की जा रही थी। यीशु के प्यार को बांटने के लिए घर-घर जाकर कैरल संगीत और प्रार्थना की गई। इस दौरान एक-दूसरे को उपहार भी भेंट किए गए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष हेम पंत, नंदन बाफिला, राजेंद्र सिंह, संजीव सिंह, अर्पणा सिंह, रितु सिंह आदि थे। उधर, धारचूला में पास्टर मनोज क्षेत्री और ईसाई समुदाय के लोगों ने विशेष प्रार्थना की।
विज्ञापन


इस मौके पर केक काटा गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। मल्लिकार्जुन स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नगर में झांकियों और नाटक के माध्यम से प्रभु यीशु का संदेश पहुंचाया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रधुम्न गर्ब्याल, एसएसबी के पूर्व आईजी हेम चंद्र खर्कवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा आदि थे।

क्रिसमस-ट्री से दिया पर्यावरण का संदेश
पिथौरागढ़। क्रिसमस डे पर राइंका तेजम के प्रधानाचार्य क्रिसमस ट्री लेकर मैथोडिस्ट चर्च पहुंचे। उन्होंने पौधे को फादर एके चरण को भेंट किया। विशेष पूजा के बाद क्रिसमस ट्री का परिसर में रोपण किया गया। पाठक ने बताया कि वर्ष 2013 से लगातार पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पौधा सदाबहार, सजावटी और सुख-समृद्धि, खुशहाली का प्रतीक है। 15वीं शताब्दी में लोगों ने इसे त्योहार में शामिल किया। बताया कि एक क्रिसमस ट्री एक दिन में 18 लोगों के लिए आक्सीजन की व्यवस्था करता है। इस मौके पर मिशन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पीआर डीन, सुभाष सिंह, मनोज सिंह, मनीष सिंह, एसके हीबर, बसंती जोशी, अपेक्षा पाठक, भारती पाठक, सुषमा सेलिया, आंकाक्षा, कीर्तिका, श्रेष्ठा, निकिता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें