फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की स्कूली टीम के लिए चुने गए 40 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की स्कूली टीम के लिए चुने गए 40 खिलाड़ी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) मानव संसाधन विकास एवं यूथ अफेयर्स, खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से खेल प्रतिभाओं को खोजने और तरासने के लिए चलाए गए अभियान के तहत जिले की अंडर 16 स्कूली क्रिकेट टीम चुनने के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

स्कूल स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन प्रदेश समन्वयक उमेश जोशी ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन हाल में संपन्न जिला स्तरीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 16 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। बताया कि चयनित 40 खिलाड़ियों में से 20 सदस्यीय जिले की टीम का चयन किया जाना है। जिनमें 4 खिलाड़ी अतिरिक्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी महीने अंडर 16 स्कूली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होनी है। उसमें जिले की टीम प्रतिभाग करेगी। बताया कि केएनयू जीआईसी के मैदान में जिले की टीम के चयन के लिए कैंप लगाया गया है। कैंप के दौरान अंतिम 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें