पिथौरागढ़। सभासद पद के प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर से बूथ लेबल आफीसर (बीएलओ) और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर वोटर पर्ची पहुंचाने की मांग की है।
पिथौरागढ़ नगरपालिका क्षेत्र में सभासद का चुनाव लड़ रहे सुशील खत्री, अनीता जोशी, कृष्ण सिंह मेहता, सरस्वती मखौलिया, दिनेश सौन, विजेंद्र महर आदि ने जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि सभी वार्डों में वोटर लिस्ट में परिवार के सदस्यों के नाम और क्रम संख्या अलग-अलग हैं।
इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। कहा कि वोटर पर्ची प्रत्येक सदस्य तक पहुंचनी आवश्यक है, जिससे मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से वोटर पर्ची घर-घर पहुंचाई जानी चाहिए।