फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मना पाए बागियों को, नाम वापसी का है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा और कांग्रेस के बागी प्रत्याशियों से दोनों दलों के नेताओं की नींद उड़ी है।
विज्ञापन


नगर पंचायत से पहली बार नगरपालिका बनी डीडाहाट में भाजपा से कमला चुफाल को पार्टी ने अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। कमला पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता दीपक चुफाल की पत्नी हैं। उनका परिवार पहले से ही भाजपा से जुड़ा है। भाजपा से बागी उम्मीदवार धाना देवी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है। धाना देवी प्रह्लाद चुफाल की पत्नी हैं। प्रह्लाद पूर्व में पार्टी के जिला महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहे हैं। वह वर्तमान में भी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए ललित भंडारी की पत्नी हेमंती भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। हेमंती को प्रत्याशी बनाने से नाराज पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पा देउपा ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया है। अब नाम वापसी पर नेताओं की निगाह टिकी हुईं हैं। अभी तक बागियों को मनाने में राजनीतिक दलों को सफलता नहीं मिल पाई है। अगर बागियों को नहीं मनाया जा सका तो दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को भारी परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें