पिथौरागढ़। विण ब्लॉक की खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जीजीआईसी ऐंचोली ने एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉॅलेज भाटकोट को हराकर जीता।
प्रतियोगिता का पहला मैच जीआईसी कुम्डार ने जीआईसी पिथौरागढ़ को हराया। दूसरे मैच में जीजीआईसी ऐंचोली ने एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज भाटकोट, तीसरे मैच में केएनयू जीआईसी ने मानस एकेडमी को पराजित किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में जीजीआईसी पिथौरागढ़, जीजीआईसी ऐंचोली विजयी रहीं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक दिनेश पाटनी थे। निर्णायक दीपेंद्र बोरा, दिनेश पाटनी, अजय कुमार, किरन, ऊषा उप्रेती, संजय गुप्ता, मीनाक्षी धामी, भुवन उप्रेती, जमुना प्रसाद रस्तोगी, सुमिता सिंह, प्रकाश राम थे।