फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों और आचार्य ने कालामुनि मंदिर में गुजारी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। वर्षाकाल में सड़क बंद होने से सीमांत के लोग मुसीबत झेल रहे हैं। इस मुसीबत से विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की फुटबाल टीम के खिलाड़ियों को भी जूझना पड़ा। आठ खिलाड़ियों और एक आचार्य को कालामुनि मंदिर में रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


शनिवार को विद्यालय के 16 फुटबॉलर और दो आचार्य मथुरा में हुई विद्या भारती की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहे थे। दोनों वाहनों में आचार्य समेत 9-9 लोग सवार थे। रात करीब 9 बजे यह लोग कालामुनि के पास पहुंचे। एक वाहन गुजरा ही था कि पहाड़ी से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा गिर गया। इससे दूसरा वाहन कालामुनि में ही फंस गया। मलबा इतना अधिक था कि पैदल चल पाना भी संभव नहीं था और अंधेरे के कारण मार्ग को खोल पाना भी संभव नहीं था।

आचार्य राकेश पांडे छात्रों को लेकर कालामुनि मंदिर गए। मंदिर में मौजूद महात्मा ने सभी के भोजन, रहने की व्यवस्था की। सभी ने मंदिर में रात बिताई। रविवार सुबह करीब 9 बजे सड़क से मलबा हटने के बाद यह लोग मुनस्यारी के लिए रवाना हुए। सड़क बंद होने के संबंध में प्रधानाचार्य भगत सिंह बोरा ने शनिवार रात ही एसडीएम से सहयोग मांगा था।
विज्ञापन


एसडीएम केएन गोस्वामी ने लोनिवि को सड़क खोलने के लिए निर्देशित भी कर दिया था, तभी कालामुनि में बच्चों सहित शरण लिए आचार्य राकेश पांडे ने फोन पर अवगत कराया कि वे सभी लोग सुरक्षित हैं, खाने पीने और रहने की व्यवस्था कालामुनि मंदिर के बाबा ने कर दी है। इस पर रात में सड़क खोलने की योजना टाल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें