फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भारत-नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास (सूर्य किरण-13) 30 मई से शुरू होगा। इस 13 दिनी अभ्यास में दोनों देेशों के 300 सैनिक पिथौरागढ़ के सेना मुख्यालय में जुटेंगे। इस दौरान आतंकवाद के साथ ही रक्षात्मक अभियानों की जानकारी को साझा किया जाएगा। इस अभ्यास से भारत-नेपाल का रक्षा सहयोग स्तर बढ़ेगा। साथ ही दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


सूर्य किरण अभ्यास एक द्विवार्षिक अभियान है। इसे दोनों देश बारी-बारी से अपने यहां आयोजित करते हैं। विभिन्न देशों के साथ भारत के सैन्य अभ्यास की शृंखला में भारतीय सेना की भागीदारी के लिहाज से यह सबसे बड़ा अभ्यास है। इस सैन्य अभ्यास का आयोजन भारतीय सेना की सूर्या कमान करेगी। अभ्यास पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय के मैदान पर 30 मई से 12 जून तक चलेगा।

इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य नेपाल और भारत की सेना के बीच आपसी समन्वय कायम करने के साथ ही दोनों देशों के सैन्य रणनीतिक अभियानों की जानकारी साझा करना है। अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद और रक्षात्मक अभियानों की जानकारी एक-दूसरे से साझा करेंगी। इतना ही नहीं, युद्धाभ्यास में आपदा प्रबंधन के तहत दोनों देशों के बीच राहत और बचाव के पहलू पर भी जोर रहेगा। भारतीय सेना की सूर्या कमान इस अभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें