फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिलने पर टावरों का संचालन बंद करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बीएसएनएल एक्सचेंज और बीएसएनएल के विभिन्न टावरों में तैनात ठेका कर्मचारियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। कर्मियों ने मानदेय नहीं मिलने पर टावरों का संचालन बंद करने की चेतावनी दी है। जिले में 44 ठेका कर्मचारी कार्यरत हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल के ठेका कर्मचारियों की यहां हुई बैठक में कहा गया कि उन्हें दिसंबर से मानदेय नहीं मिला है। इस कारण उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। कहा कि यह मामला कई बार अधिकारियों के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बीएसएनएल ठेका कर्मचारी संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि एक्सचेंज में तैनात कर्मी को 8000 और टावरों में तैनात कर्मियों को मात्र 3000 रुपये मानदेय दिया जाता है। वह भी पांच महीने से नहीं मिल रहा है।

चेतावनी दी कि 30 अप्रैल तक मानदेय नहीं मिलने पर सभी टावर बंद कर बीएसएनएल के अल्मोड़ा स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में एक मई से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। आंदोलन में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत के ठेका श्रमिक भी शिरकत करेंगे। बैठक में प्रताप सिंह पंवार, शेर सिंह कोरंगा, गोविंद राम, नरेश सिंह, नरेंद्र जिमिवाल, हेमराज, कृष्णानंद, ईश्वर कोश्यारी, भरत कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें