फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष का पद आरक्षित करो

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष की सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित करने की मांग को लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


पार्टी जिलाध्यक्ष राजेश कुमार बब्लू के नेतृत्व में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना था कि पालिका बनने से अब तक कभी भी इस सीट पर अनुसूचित जाति को प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। इस कारण अनुसूचित जाति बाहुल्य इलाकों का विकास बाधित हो गया है। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बसपाइयों ने कहा कि पिथौरागढ़ पालिकाध्यक्ष की सीट हमेशा सामान्य रही है।

इस बार इस सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया जाना चाहिए। कहा कि सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित नहीं हुई तो बसपा क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष केशव कार्की, जिला महामंत्री नवीन कुमार, जिला प्रभारी मदन सनियाल, विधानसभा महासचिव खुर्शीद अहमद, डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें