फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरयुक्त पानी सप्लाई के दोषियों पर कार्रवाई करो

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में सीवर युक्त पानी की आपूर्ति को लेकर व्यापारी नेताओं के साथ ही कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मुखर हो गए हैं। इन्होंने आपूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारियों के साथ ही इसके दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने कहा कि पेयजल मंत्री के विधानसभा क्षेत्र और गृह जनपद में इस तरह की लापरवाही सामने आई है। इसके लिए जल संस्थान के अधिकारी, कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष आशीष सौन, संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दूषित पानी की आपूर्ति मामले की जांच की मांग की है। कहा कि ठूलीगाड़ पेयजल योजना के पानी की गुणवत्ता की जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें