टीम इंडिया के ट्रायल में उत्तराखंड की 12 वर्षीय शूटर यशस्वी जोशी ने फाइनल में स्थान बनाने के साथ पांचवीं वरीयता प्राप्त की। फाइनल से पहले यशस्वी ने 600 में से 567 अंक हासिल किए, जो यूथ कैटेगरी में टीम इंडिया की खिलाड़ी से सिर्फ आठ प्वाइंट कम थे। शूटिंग कोच मनोज जोशी ने बताया कि यशस्वी ने 10 मीटर पिस्टल कैटेगरी में पांचवां स्थान पाया है। फरवरी से जून के बीच चार ट्रायल और होने हैं। इनमें बेहतर प्रदर्शन करने पर यशस्वी का चयन टीम इंडिया में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यशस्वी के प्रदर्शन को देखते हुए उसके टीम इंडिया में शामिल होने की पूरी संभावना है। यशस्वी के बेहतर प्रदर्शन पर टीम इंडिया के कोच पद्मश्री जसपाल राणा ने बधाई दी है।