फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊंनी फिल्म के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊंनी फिल्म ‘शुभघड़ी’ के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया (ऑडिशन) रविवार को यहां नगरपालिका हाल में संपन्न हो गई। प्रतिभागियों ने नृत्य और अभिनय में अपनी प्रतिभा दिखाई। ललित एम भट्ट के निर्देशन में ‘शुभघड़ी’ फिल्म को तैयार किया जाएगा। लोकगायिका मुन्नी टम्टा के जीवन पर फिल्म की कहानी बनाई गई है। लोकगायिका मुन्नी ने विषम हालातों में भी गायन शैली को जिंदा रखने का प्रयास किया है।
विज्ञापन


प्रतिभागियों ने नृत्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया। नेहा, भावना, शुभम कार्की, विक्की मेहता, रमेश, विक्की बेनी, कमल बिष्ट, नीतू जोशी आदि ने नृत्य के साथ-साथ बेहतरीन संवाद प्रस्तुत किए। ऑडिशन में चुने गए प्रतिभागियों की प्रतिभा में और निखार लाने के लिए जल्दी ही कार्यशाला होगी।

समाजसेवी डॉ. तारा सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में निर्णायक के तौर पर हरीश विश्वास, मुन्नी टम्टा और ललित शौर्य थे। हरीश विश्वास ने युवाओं को अभिनय के विविध पहलुओं की जानकारी दी। कैलाश चंद, पूरन सिंह आदि ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें