फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च हिमालय की चोटियों पर फिर हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उच्च हिमालय की चोटियों पर शुक्रवार को दोपहर बाद फिर से हिमपात हुआ। जिला मुख्यालय समेत सभी इलाकों में दोपहर बाद हल्के और मध्यम स्तर के बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही शनिवार को भी बनी रहेगी। इस बीच मुनस्यारी तहसील के पंचाचूली, हंसलिंग की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।
विज्ञापन


मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धारचूला तहसील में नाभीढांग और लिपुलेख में हिमपात हुआ है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर कालापानी से आगे के पूरे इलाके में बर्फ जमी है। घाटी वाले इलाकों में सुबह 11 बजे तक लगने वाले कोहरे से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। मुवानी, थल, जौलजीबी, घाट में सुबह घने कोहरे के कारण वाहन संचालन में भी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें