फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली सिलेंडरों के साथ उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। रसोईगैस की किल्लत बढ़ती जा रही है। नगर से सटे इलाकों में रसोईगैस का वितरण न होने से लोग गुस्से में हैं। शनिवार को जमुनानगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने खाली सिलेंडरों के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि गैस एजेंसी के अधिकारियों को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कब तक गैस का वितरण होगा और कब तक स्थिति सामान्य होगी। बताया गया कि बेड़ीनाग क्षेत्र में बैकलॉग एक हजार तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में रसोईगैस की सप्लाई जुलाई से ही बाधित चल रही है। बीच-बीच में रसोईगैस का वितरण तो हो रहा है, लेकिन सभी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। गैस एजेंसी ने मांग के अनुरूप सप्लाई की व्यवस्था नहीं की है। इस बीच दिवाली का त्योहार नजदीक आने से लोग ज्यादा परेशान हैं। हर कोई किसी भी तरह रसोईगैस का सिलेंडर पाने की जुगत में है। जमुनानगर क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उनके इलाके में एक महीने से रसोईगैस की गाड़ी नहीं आई है।

गैस एजेंसी के प्रबंधक हेम पंत यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि सप्लाई कब तक सामान्य होगी। प्रदर्शन में सुमन नैनवाल, फकीर राम, तारा देवी, सुनील गंगोला, संदीप, भगवती देवी, पुष्पा देवी, विमला देवी, मान सिंह, गंगा राम आदि शामिल हुए। बताया गया कि रसोईगैस के सिलेंडर बाजार में ही समाप्त हो रहे हैं। ग्रामीण अंचलों तक सप्लाई कर पाना संभव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें