पिथौरागढ़। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के नेतृत्व में इंजीनियरों ने लंबित मांगों को लेकर पिथौरागढ़ और चंपावत में धरना दिया। धरने में सभी विभागों के इंजीनियर शामिल हुए।
डिप्लोमा इंजीनियरों ने मांग उठाई कि पूर्व की भांति कैबिनेट मंत्री की अध्यक्षता में डिप्लोमा इंजीनियरों की समस्याओं के समाधान के लिए समस्या समाधान समिति का गठन किया जाए। 10, 16, 26 वर्ष की सेवा में प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए। वर्ष 2005 के बाद नियुक्त कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। कनिष्ठ अभियंताओं को वेतनमान देने की मांग उठाई।
कहा कि मांगें न माने जाने पर 10 नवंबर को देहरादून में विशाल रैली निकाली जाएगी, इसमें भविष्य की रणनीति तय होगी। संगठन के जिलाध्यक्ष इंजीनियर पीसी जोशी की अध्यक्षता, दिनेश जोशी के संचालन में हुए धरने में अनिल रावत, एमपीएस डोबाल, प्रदीप नेगी, कमलकांत जोशी, ललित कुमार, एलपी जोशी, बीएस बोरा, योगेश रिखाड़ी आदि मौजूद थे।