फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी मातृभाषा ही नहीं अपितु संस्कार भी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर देवसिंह इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार पंत ने कहा कि हिंदी मातृभाषा ही नहीं, वरन एक संस्कार भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मातृभाषा का महत्व बताया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई।
विज्ञापन


निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 11 के हिमांशु ने पहला, कक्षा 12स के हेमराज शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्वरचित कविता पाठ के जूनियर वर्ग में कमलेश पंत ने पहला, मयंक जोशी ने दूसरा, प्रदीप टम्टा ने तीसरा, सीनियर वर्ग में हेमराज शर्मा ने पहला, रोशनी आर्या ने दूसरा, हिमांशु कुमार ने तीसरा, स्लोगन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में रंजना गुप्ता ने पहला, मयंक जोशी ने दूसरा, सीनियर वर्ग में भावना महर ने पहला, निधि चंद ने दूसरा, सपना पोखरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अरिमा ने पहला, कन्हैया गुप्ता ने दूसरा, गणेश जोशी, हर्षित जोशी ने तीसरा, सीनियर वर्ग में शालिनी भंडारी ने पहला, मनीष जोशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संचालन हरीश चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें