फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानी का मकान बारिश के दौरान ध्वस्त, लोग बेघर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकासखंड कनालीछीना के सुरौली ग्राम पंचायत के अंतर्गत मौकभाड़ छाछर गांव स्थित स्वाधीनता सेनानी स्व. शिव सिंह बिष्ट का मकान बुधवार रात भारी बारिश के दौरान टूट गया है। इस मकान में इस समय सेनानी के पोते गिरीश चंद्र रहते हैं। मकान टूटने से यह परिवार बेघर हो गया है। शिव सिंह ने प्रथम विश्वयुद्ध में भाग लिया था और उनकी वीरता को देखकर गोरखा रेजीमेंट ने जंगी अवार्ड देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन


सेनानी के पोते गिरीश चंद्र ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत ठीक न होने के कारण पिछली तीन पीढ़ियों से उनका परिवार इसी मकान में रह रहा था। उन्होंने बताया कि मकान टूटने से अब आवास की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। गिरीश चंद्र का पांच लोगों का परिवार है। इस परिवार ने दूसरे के मकान में शरण ले रखी है। राजस्व उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भट्ट ने मौका मुआयना करने के बाद अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

उन्होंने रिपोर्ट में लिखा है कि मकान पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने जिलाधिकारी से मांग की है कि स्वाधीनता सेनानी के परिजनों को आवास उपलब्ध कराया जाए और मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें