फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: नगर निगम की मतगणना के लिए लगेंगी 14 टेबल, 20 जनवरी को एलएमएस परिसर में दिया जाएगा प्रशिक्षण

Tue, 14 Jan 2025 05:09 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ नगर निगम की मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगी। वहीं जिले के अन्य पांच निकायों में मतगणना सात-सात टेबलों पर होगी। हर टेबल पर गणना सुपरवाइजर और गणना सहायक तैनात होंगे।
विज्ञापन
pithoragarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ नगर निगम की मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगी। वहीं जिले के अन्य पांच निकायों में मतगणना सात-सात टेबलों पर होगी। हर टेबल पर गणना सुपरवाइजर और गणना सहायक तैनात होंगे। मतगणना के लिए नियुक्त कार्मिकों को 20 जनवरी को एलएमएस परिसर में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

मतदान की तिथि नजदीक आते ही निर्वाचन विभाग की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान के लिए पहले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब निर्वाचन विभाग मतगणना की तैयारी में जुट गया है।

एनआईसी के प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि नगर निगम पिथौरागढ़ की मतगणना के लिए 14 टेबल लगेंगी। वहीं डीडीहाट, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, धारचूला नगर पालिका और मुनस्यारी नगर पंचायत की मतगणना के लिए तहसील कार्यालय में सात-सात टेबल लगाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि हर टेबल पर एक गणना सुपरवाइजर और तीन गणना सहायक तैनात होंगे। सभी टेबलों के लिए मतगणना कार्मिक नियुक्त कर दिए हैं जिनका रेंडजाइजेशन भी हो चुका है। सभी मतगणना कार्मिकों को 20 जनवरी को एलएसएम परिसर में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि मतदान और मतगणना के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।

 

16 को दिया जाएगा मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण

विज्ञापन

मतदान कर्मियों को 16 जनवरी को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि एलएसएम परिसर में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षण में कार्मिकों के साथ ही सभी एआरओ, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट को शामिल होना होगा। 

निकाय चुनावों में सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा
गंगोलीहाट थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी ने नगर निकाय चुनाव को देखते हुए थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रहरियों के साथ नगर निकाय चुनावों को लेकर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने ग्राम प्रहरियों को स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और आपातकालीन स्थिति होने पर पुलिस को सूचित करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें