फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: केजी के बच्चे पर एक साथ झपट पड़े 14 लावारिस कुत्ते

Tue, 27 May 2025 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बधियाकरण के बाद भी नगर में लावारिस कुत्तों की आबादी कम होने के बजाय बढ़ रही है। नगर के कुमौड़ में स्कूल जा रहे केजी के एक छात्र पर 14 लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास की महिलाओं के शोर मचाने पर कुत्ते भागे और बच्चे की जान बच पाई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह कुमौड़ निवासी शिवांश गिरी घर से स्कूल के लिए निकला। कुछ दूर पहुंचते ही 14 लावारिस कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। छात्र की चीख सुनकर आसपास रहने वाली महिलाएं दौड़ीं और पत्थर फेंककर तथा शोर मचाकर कुत्तों को भगाया। हालांकि तब तक कुत्ते छात्र के शरीर पर कई गहरे घाव कर चुके थे। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है।
लोगों का कहना है कि नगर की सड़कों और रास्तों पर लावारिस कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। लावारिस कुत्ते वाहनों के पीछे दौड़ते हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने लावारिस कुत्तों को पकड़ने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें