पिथौरागढ़ में पौधरोपण करते कैलाश यात्री
- फोटो : अमर उजाला
मौसम खराब होने से 13वें दल के कैलाश यात्री तीसरे दिन भी पिथौरागढ़ से गुंजी नहीं पहुंच पाए। 11वें दल के यात्री गुंजी में और 12वां दल नाभीढांग में है। दसवें दल के यात्री कैलाश की परिक्रमा कर रहे हैं।
रविवार को सुबह से ही मौसम खराब होने के चलते 13वें दल के 55 यात्री गुंजी नहीं पहुंच पाए। उच्च हिमालयी क्षेत्र छियालेख और गर्ब्यांग में घना कोहरा छाया है, साथ ही बारिश भी हो रही है। यात्रियों ने पर्यटक आवास गृह परिसर स्थित मां उल्का देवी वाटिका में पौधरोपण किया।
उन्होंने शहीद स्मारक पर एक दीप शहीदों के नाम पर जलाया। यात्रियों ने चंडिका मंदिर तक ट्रेकिंग की। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि मौसम खुलने पर यात्रियों को सोमवार को गुंजी पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर सुनील बिष्ट, गोपाल कृष्ण गणेशन, महेश कांडपाल, प्रताप नाथ, देवबहादुर थापा, हरसिंह, वेदप्रकाश, पंकज पंत, भूपेंद्र सिंह, पद्म सिंह आदि थे।