गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट के टैक्सी चालक लोक सभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान करेंगे। इस दौरान प्रतिदिन यात्रियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। टैक्सी चालकों ने शत प्रतिशत मतदान करने का एक हस्ताक्षर युक्त संकल्प पत्र संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवाल को सौंपा।
सोमवार को टैक्सी यूनियन अध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व में 60 टैक्सी स्वामियों और चालकों ने संकल्प पत्र सौंपते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव में सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। प्रतिदिन यात्रियों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर नायब तहसीलदार जीएन गोस्वामी, दीपक मेहरा, मोहन सिंह, मोहन भट्ट, गोकुल सिंह, हरीश राम, गोपाल सुगड़ा, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।