फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तल्ला चरमा के ग्रामीणों में भी पनप रहा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। उपेक्षा से आजिज तल्ला चरमा के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा है कि कई बार समस्याओं को जिलाधिकारी के जनता मिलन कार्यक्रम में भी रखा गया। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि 12 किमी लंबी भागीचौरा-बगना सड़क का कार्य 2009 में शुरू किया गया। दो किमी सड़क काटकर छोड़ दिया। इसके अलावा ख्वांकोट-बगना सड़क को स्वीकृत हुए दो वर्ष बीत गए हैं कि लेकिन अभी तक कार्य शुरू नहीं किया गया है। गोवर्षा-ख्वांकोट मार्ग पर ग्राम पंचायत कोटली के 24 किसानों को मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के कोटली, ख्वांकोट, महतगांव, अमकोट, कनेटी, बगना, रैतुड़ी, लोहारखेत गांवों की तीन हजार की आबादी को सड़क और अन्य सुविधाओं के अभाव में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण बार-बार समस्याओं को उठाते हैं, लेकिन उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। रोष जताने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता हरीश पोखरिया, देव सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रकाश कुमार, नवीन पुनेठा, कुंदन सिंह, दिलीप सिंह, पदम सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें