फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदकोट-बोना सड़क की बदहाली से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
मदकोट (पिथौरागढ़)। पिछले वर्ष जुलाई में आई आपदा से मदकोट-बोना मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त सड़क को अब तक ठीक नहीं करने से ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने बंगापानी तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो धन गिरी को ज्ञापन सौंप शीघ्र मार्ग को ठीक करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क ठीक नहीं की गई तो वो दो मार्च को मंदाकिनी पुल पर चक्का जाम करने को विवश होंगे।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत वल्थी, राप्ती, पत्थरकोट, निरतोली, तोमिक और बोना के ग्रामीणों ने कहा है कि पिछले वर्ष दो जुलाई की आपदा में मदकोट-बोना मार्ग पूरी तरह तबाह हो गया था। सड़क पर आज भी हल्के वाहनों का संचालन सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है, जबकि भारी वाहनों के लिए मार्ग बंद है।

कहा है कि मदकोट से वल्थी, निर्तोली तक सड़क मलबे से पटी है। जगह-जगह दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। उन्होंने मार्ग को ठीक करने के लिए लोनिवि डीडीहाट को निर्देशित करने का अनुरोध किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मार्ग ठीक नहीं किया तो ग्रामीण लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में धर्मेंद्र कुमैया, देवेंद्र सिंह धामी, सुरेंद्र सोरागी, हरीश देवली, प्रदीप रथ्याल, नरेंद्र कठायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें