फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से वंचित नौ बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने शिक्षा और मूलभूत सुविधाओं से वंचित आगरा निवासी नौ बच्चों को प्राथमिक स्कूल टाउन में प्रवेश दिलाया। राजस्थान के दो और बच्चों को बृहस्पतिवार को प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


राजस्थान और मेरठ से काम की तलाश में पांच साल पहले पिथौरागढ़ आए कुछ परिवार लोहे के बर्तन एवं औजार बनाकर भरण-पोषण करते हैं। इनके बच्चे दिन भर सड़कों पर घूमते रहते थे। बच्चों को भिक्षावृत्ति और बालश्रम से बचाकर शिक्षित कराने की दिशा में काम कर रही घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए प्रयास शुरू किए। बच्चों के माता-पिता को सोसायटी के स्वयंसेवी अंजली और बबीता ने समझाया। इन बच्चों के लिए स्कूल बैग, कापी किताब और ड्रेस की व्यवस्था कर बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय टकाना में प्रवेश दिलाया।


संस्था के अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजस्थान निवासी दो और बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल शिक्षा से वंचित 14 बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाया गया था। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा प्रदान करके ही उन्हें बाल श्रम और भिक्षावृत्ति से दूर रखा जा सकता है। इस अवसर पर मेनका, गौरव, हिमांशु, गिरीश चंद्र ओली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें