फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालरंग कार्यशाला में तैयार किए गए मुखौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज नाचनी में चल रही तीन दिवसीय बालरंग कार्यशाला का शनिवार को समापन हो गया है। शुभ चिंतक सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से कराई गई कार्यशाला में विद्यार्थियों को मुखौटे बनाने की कला सिखाई गई। पेंटिंग, कविता, कहानी लेखन का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


समिति के सचिव राजीव जोशी ने विद्यार्थियों को रंगमंच की जानकारी दी। कार्यशाला का समापन करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य जीआर आर्या ने कहा कि इससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में मदद मिलेगी। कहा कि रंग मंचीय कार्यशाला का आयोजन समय-समय पर होना चाहिए। इससे विद्यार्थियों में कल्पनाशीलता का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें