फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में किया जाएगा अस्थाई गौशाला का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में अस्पताल के नीचे खाली पड़ी जमीन में लावारिस जानवरों के लिए अस्थायी गोशाला का निर्माण करने का प्रस्ताव पास किया है।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष राजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभासदों ने कहा कि लावारिस जानवरों के कारण नगर में जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों को नुकसान उठाना पड़ता है। गैस कार्यालय के पिछले इलाके में कूड़ा निस्तारण मशीन लगाने का मुद्दा उठाया। सभासदों ने अनवर चौक का नाम अटल चौक करने के साथ ही अटल जी की मूर्ति लगाने, स्वतंत्रता सेनानी परमल सिंह ह्यांकी पार्क की सफाई करने का प्रस्ताव पेश किया गया। अस्थार्यी, संविदा कर्मियों को रेनकोट, वर्दी देने के साथ ही शिवरात्रि से पहले पूरे नगर में रंग रोगन करने का प्रस्ताव पास किया गया।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इन प्रस्तावों पर तत्काल अमल किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी बीएस बोरा के संचालन में हुई बैठक में सभासद विरेंद्र सिंह गर्ब्याल, बेला शर्मा, जानकी देवी, प्रेमावती, लीला कुंवर, मनीष गर्ब्याल, प्रेमा गर्ब्याल, अवर अभिंता कैला जोशी, सहायक लेखाकार राकेश दयाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें