पिथौरागढ़। सामाजिक संस्था घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी की ओर से निर्धन बच्चों के लिए उर्दू मीडियम स्कूल में विंटर कैंप शुरू किया गया। विंटर कैंप का शुभारंभ बेसिक जिला शिक्षा अधिकारी शौकत अली ने किया।
सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि इस विंटर कैंप में डांस, ड्राइंग, म्यूजिक, पोयट्री, रंगोली, कार्ड मेकिंग सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं की जाएंगी। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस विंटर कैंप से बच्चों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकेंगी। सोसायटी अध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि तीन विंटर कैंप चलाए जाएंगे।
दूसरा कैंप छह जनवरी से धनौड़ा में, तीसरा कैंप 11 जनवरी से टकाना प्राइमरी स्कूल में आयोजित होगा। इस दौरान सोसायटी के सदस्य मेघा, पूजा भट्ट, बबीता बोहरा, निकिता, अंजली, विनीता, करुणा, कंचन, सुमित, श्रेयस, मोहित आदि थे।