फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जनपदीय रेडक्रॉस समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जागरूकता कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता अभियान, रक्तदान जैसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने वाले रेडक्रॉस स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक विश्वदेव पांडेय, पूनम खत्री, चंचल प्रसाद, मनीष कसनियाल, तनूजा, हिमांशु ठकुराठी, आशुतोष जोशी, पवन कुमार, नीरज कुमार, नवराज भैंसोड़ा, स्वाति जोशी, वैष्णवी, मंगल सिंह बुदियाल, जमन सिंह बुदियाल, पूरन धामी, धन सिंह, कल्पना बुदियाल, आयशा खातून, खुशाल सिंह ज्येष्ठा, गोविंद सिंह को जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने स्वयंसेवकों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

पर्यवेक्षक पूनम खत्री ने जिले में रेडक्रॉस की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने निजी स्कूलों में भी रेडक्रॉस टीमें गठित करने की बात कही। इस अवसर पर रेडक्रॉस प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ललित पंत, उपाध्यक्ष विश्वदेव पांडेय, सचिव भगवान सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश कसनियाल, डा.बीएमएस टोलिया, सोहनलता गर्ब्याल, गंगा दत्त, नवीन कोठारी, भुवन पांडेय, महेश बसेड़ा, हरिशंकर पांडेय, तनूजा, चंद्रकला, दीपिका, सुनील कुमार, प्रमोद भंडारी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें