फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान के तहत बांटे कूड़ेदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जैविक-अजैविक कूड़ेदान बांटे गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित 200 लोगों को स्वच्छ भारत मिशन सहित कई कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए साथ ही निशुल्क कूड़ेदान बांटे गए। अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने कूड़े की समस्या के समाधान के लिए कूड़ेदानों का प्रयोग करने को कहा।

पालिकाध्यक्ष ने दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों को भी छह माह पूर्ण होने पर पद्मा, सुमन एवं नंदी समूहों को 10-10 हजार रुपये की धनराशि के चेक दिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी 20 वार्डों के सभासदों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिन लाभार्थियों के पास व्यक्तिगत शौचालय नहीं हैं और सिंगल पिट वाले शौचालय हैं उन्हें निर्माण एवं मरम्मत के लिए प्रत्येक लाभार्थी को दो-दो हजार रुपये की धनराशि का चेक दिया गया। दीवान सिंह वल्दिया के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में उमेश अवस्थी, नंदाबल्लभ पांडेय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें