पिथौरागढ़। अखिल भारतीय समानता मंच की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जब तक आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा।
रामलीला मैदान में हुई बैठक में वक्ताओं ने जातिगत आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर करने, एट्रोसिटी एक्ट को समाप्त करने, पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने की वकालत की। कहा कि आरक्षण की व्यवस्था से देश में प्रतिभाएं दम तोड़ रही हैं। योग्य और होनहार युवाओं को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है।
इस दौरान दान सिंह वल्दिया, कैलाश चंद्र पंत, मंच के महासचिव कैलाश पुनेठा, दिनेश उपाध्याय, सीएस भट्ट, महिपाल सिंह डोबाल, प्रवीण सिंह रावल, मनोहर जेठर, अजय बोहरा, प्रमोद जोशी, सुरेश कलखुड़िया, भूपेंद्र सिंह आदि थे।