फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेंगे सुनील और शिव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। जिला मुख्यालय में हाल में संपन्न जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज खैरोली के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस पर विद्यालय के सुनील सिंह और शिव राम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों विद्यार्थी कक्षा 12 में पढ़ते हैं। दोनों खिलाड़ी नवंबर में हल्द्वानी में होने वाले राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसी विद्यालय के रजत सिंह ने त्रिकूद और मनीषा ने गोला क्षेपण में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दो और खिलाड़ी जिला स्तर पर पदक जीतने में कामयाब रहे। शानदार प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदन सिंह बोरा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि खिलाड़ियों और व्यायाम शिक्षक जनार्दन उपाध्याय की कड़ी मेहनत ने बेहतर परिणाम दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें