फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना क्षतिग्रस्त, गौरीहाट के गांवों में नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़) मूनाकोट विकासखंड के आधा दर्जन गांवों को पेयजल सप्लाई करने वाली ढोलखोली योजना 10 दिनों से क्षतिग्रस्त है। लोगों को तीन किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। गांव के लोगों के विभाग को सूचना देने के बाद भी लाइन की मरम्मत नहीं हो रही है।
विज्ञापन


गौरीहाट, सिरोड़ी, लमतड़ा, सुरमोड़ा, भंडाखोली आदि गांवों के एक हजार से अधिक परिवार दस दिनों से जल संकट से जूझ रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष गौरीहाट पूरन सिंह धारियाल और उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने इसकी सूचना जल संस्थान मूनाकोट को दी। इसके बावजूद आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। लोगों को ग्वाली, मजिरकांडा और सुरमोड़ा से पानी ढोना पड़ रहा है।

गांव के लोगों ने बृहस्पतिवार तक पानी न आने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के ईई विशाल कुमार का कहना है कि ढोलखोली पेयजल योजना के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। शीघ्र ही लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें