फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के हथियार देख रोमांचित हुए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पंचशूल ब्रिगेड के तत्वावधान में एकता शक्ति बटालियन की ओर से दो दिनी हथियार और उपकरण प्रदर्शनी लगाई गई। सेना के हथियारों को देख स्कूली बच्चे और स्थानीय नागरिक बेहद रोमांचित हो गए। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने बच्चों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया।
विज्ञापन


जूनियर आर्मी पब्लिक स्कूल के सामने मैत्री मैदान में मुख्य अतिथि पंचशूल ब्रिगेड के ब्रिगेडियर रंजन मलिक, सेना मेडल ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी में सैन्य हथियारों के साथ ही पाइप बैंड डिस्प्ले, गन ड्रिल, बॉयनेट ड्रिल, आर्टिलरी के गनड्रिल ने दर्शकों को बेहद रोमांचित किया। सेना के पाइप बैंड ने देश भक्ति और मनोरंजक धुनों से लोगों का मन मोह लिया।

प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं में सेना के प्रति जागरूकता, उन्हें हथियारों, उपकरणों से परिचित कराने के साथ ही उनमें राष्ट्रीय एकता और देश भक्ति की भावना का विकास करना था। इस दौरान सैन्य अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही पूर्व सैनिक, युवाओं समेत 1600 लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें