फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते खराब होने से भारत-चीन व्यापार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। रास्ते खराब होने का असर भारत-चीन व्यापार पर भी पड़ा है। सामान चीन न जा पाने के कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। भारतीय सामान की भारी डिमांड के बीच आपूर्ति न कर पाने से भारतीय व्यापारी बेहद मायूस हैं। अब तक 60.45 लाख रुपये का निर्यात और 35 लाख रुपये से अधिक का निर्यात भारतीय व्यापारियों ने किया है।
विज्ञापन


चीन की व्यापारिक मंडी तकलाकोट में भारत-चीन व्यापार में काफी तेजी आने के समाचार हैं, लेकिन भारतीय व्यापारी सामान चीन न पहुंच पाने से खामियाजा भुगत रहे हैं। भारत-चीन व्यापारी कृष्ण सिंह ने तकलाकोट (चीन) से फोन पर बताया कि इस बार चीन सरकार ने कई भारतीय व्यापारियों को चीन के टेंच्यू शहर में आयोजित व्यापारिक मेले में आमंत्रित किया था, मेले में भारतीय सामानों की बड़ी मांग थी, लेकिन भारतीय व्यापारियों का सामान नहीं पहुंचने से मायूसी हाथ लगी।

व्यापारियों ने दो जुलाई की बाद से सामान धारचूला, नजंग और मालपा के रास्ते में फंसे होने का मामला प्रशासन के सामने उठाया था। अब सामान खराब होने को है, लेकिन लोक निर्माण विभाग ने अब तक पैदल मार्ग दुरुस्त नहीं किया है। इससे व्यापारियों को बड़े नुकसान का भय सता रहा है।
विज्ञापन


ट्रेड अधिकारी एसडीएम आरके पांडेय ने बताया कि 32 हेल्परों सहित 40 व्यापारी चीन में हैं, सभी सकुशल हैं। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रहलाद कुटियाल ने बताया कि अब तक 60 लाख 45 हजार से ज्यादा का निर्यात हो चुका हैं। 35 लाख से ज्यादा का आयात भारतीय व्यापारियों ने किया है।

इन व्यापारियों का फंसा है सामान
भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन रौंकली के 32 नग, प्रकाश बुदियाल के 100 नग, नेत्र सिंह नेगी के 300 नग, जयलाल के 100 नग, कृष्ण सिंह के 100 नग, चक्र सिंह के 80 नग, सुधांशु गर्ब्याल के 52 नग, दौलत रायपा के 34 नग, शंकर गुंज्याल के 16 नग, दीवान नबियाल के 40 नग, कल्याण रायपा के 40 नग रास्ते में फंसे हैं।

व्यास क्षेत्र के पटवारी को संपर्क मार्ग खुलवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ नजंग क्षेत्र में जाकर स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। कस्टम विभाग को भी व्यापारियों की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा है। जल्द रास्ता खोेल लिया जाएगा। -आरके पांडेय, एसडीएम धारचूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें