पालिका ने पॉलिथीन, थर्माकोल डिस्पोजल और गंदगी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सात किलो पॉलिथीन, थर्माकोल जब्त कर 4700 रुपये का जुर्माना वसूला।
पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार को टीम ने नगरपालिका चौक से चिमस्यानौला होते हुए विकास भवन तक अभियान चलाया।
पांच लोगों का गंदगी करने और सड़क पर थूकने में चालान किया गया। चार दुकानदारों से सात किलो पॉलिथीन, थर्माकोल डिस्पोजल बरामद किया गया। टीम में सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सचिन कुमार, कर एवं राजस्व निरीक्षक प्रियंका आर्या, प्रकाश पांडेय, अनिल चंद, नरेंद्र रावल, नवीन चंद्र खोलिया, मनोज देव, रवि कुमार आदि थे।
खुले में शौच करने पर वसूला 700 रुपया
बेड़ीनाग। नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत तहसील एवं शिव मंदिर के पास स्थित जंगल में शौच करने पर अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार ने दो लोगों से 700 रुपया जुर्माना वसूला। ईओ ने सुबह पांच बजे नगर क्षेत्र के रास्तों का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के चलते काई जमे रास्तों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया और झाड़ियों को साफ करवाया।