फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूस्खलन से सड़क और पेयजल योजना क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बलुवाकोट-पैय्यापौड़ी सड़क पर भूस्खलन होने से सड़क के साथ ही बलुवाकोट की पेयजल योजना भी क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण बलुवाकोट क्षेत्र की करीब 4000 आबादी के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, जबकि यातायात बाधित होने से पैय्यापौड़ी क्षेत्र के लोग दिक्कत में आ गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से बलुवाकोट-पैय्यापौड़ी सड़क पर रोनकोट के पास जबर्दस्त भूस्खलन हुआ, इससे बलुवाकोट क्षेत्र को पानी की सप्लाई करनी वाली योजना के पाइप लाइन बह गए। प्रगति संस्था के अध्यक्ष प्रमोद ऐरी ने बताया कि पेयजल योजना को क्षति पहुंचने से बलुवाकोट क्षेत्र की करीब 4000 आबादी के सामने गंभीर जल संकट खड़ा हो गया है। लोग नदी से पानी की आपूर्ति करने पर मजबूर हो गए हैं।

प्रयास संस्था के अध्यक्ष कैलाश ठकरियाल ने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से पानी की योजना तो ध्वस्त हुई ही है, यातायात भी ठप हो गया है, इससे पैय्यापौड़ी क्षेत्र के लोगों के सामने दिक्कत खड़ी हो गई है। उन्होंने पेयजल योजना के साथ ही सड़क की भी शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें