फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन और शराब माफिया के आतंक से बचाने की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। विकास खंड विण के खड़क्यूभल्या ग्राम पंचायत के तोक राड़ीखूटी के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर खनन और शराब माफिया के आतंक से निजात दिलाने की मांग उठाई है।

राड़ीखूटी के ग्रामीण बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा गया है कि धर्मशाला लाइन निवासी एक व्यक्ति तीन जुलाई को राजस्व विभाग के कर्मियों के साथ गांव में आया। उन्होंने जेसीबी से गांव के गौचर, पनघट रास्ते को तोड़ दिया। साथ ही रास्तों का उपयोग करने पर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति क्षेत्र में लंबे समय से खनन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि जिस स्थान पर अवैध खनन किया जा रहा है वह राम पौड़ी के नाम से प्रसिद्ध है। इसके सामने सौ मीटर की दूरी पर रामेश्वर तीर्थ, पुल और मंदिर है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि खनन से क्षेत्र में कभी कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन में नवीन चंद, बहादुर सिंह, लक्ष्मण सिंह, कैलाश चंद, लाल सिंह, अर्जुन चंद, राजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, राजेंद्र राम, खीम राम, केशर सिंह, प्रेम सिंह आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें